Bihar News: अपराधियों ने निजी स्कूल पर की अंधाधुंध फायरिंग, निदेशक ने छिप कर बचायी जान

Bihar News: स्कूल के निदेशक बिरेन्द्र सिंह ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि देर शाम अचानक छह हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल के पीछे के रास्ते पर से गाली-गलौज करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी.
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहटा में शुक्रवार की देर शाम बिहटा-लई रोड स्थित स्टूडेंट पब्लिक स्कूल पर चढ़कर छह अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद से स्कूल के संचालक व कर्मी डरे-सहमे हैं. बिहटा पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी. जानकारी के मुताबिक छह अपराधी स्कूल के पास पहुंच गाली-गलौज करते हुए स्कूल की बिल्डिंग पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौजूद स्कूल संचालक परिजनों के साथ किसी तरह बिल्डिंग में छुपकर जान बचायी. स्कूल के निदेशक बिरेन्द्र सिंह ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि देर शाम अचानक छह हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल के पीछे के रास्ते पर से गाली-गलौज करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी.
जब तक घटना को समझ कर आसपास के लोगों को बुलाते अपराधी भाग निकले. थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने मामले को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि गोलीबारी की घटना की प्रथम जांच में प्रतीत नहीं हो रहा है. घटना स्थल से किसी तरह की आपत्तिजनक समान बरामद नहीं की गयी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पीड़ित ने बताया कि 10 मार्च को बैंक ऑफ इंडिया के पास अपराधियों ने कार में बैठे बेटे को ओवरटेक हमला कर दिया था.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




