ePaper

बिहार: सामूहिक दुष्कर्म के बाद लोगों का फूटा गुस्सा,आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग, देखें तस्वीरें

Updated at : 10 Jan 2024 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: सामूहिक दुष्कर्म के बाद लोगों का फूटा गुस्सा,आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग, देखें तस्वीरें

Crime News: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को दो बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए है. इन्होंने सड़क को जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

पटना में मंगलवार को दो बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. इसमें से एक बच्ची की मौत हो गई है. वहीं, दूसरी की हालत नाजुक है. इसके बाद स्थानीय लोग काफी गुस्से में है. इन्होंने सड़क को जाम कर दिया है.

undefined

बुधवार को सैकड़ों की तादात में लोग सड़क पर उतर आए और यह आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे है. साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द यह गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

undefined

फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत एक गांव की दो मासूम छोटी- छोटी महादलित समुदाय की बच्चियों के साथ हैवानियत हुई है. यह अपने पड़ोस के गांव में गोईठा लाने गई थी. इसके बाद से यह लापता हो गई थी.

undefined

बच्चियों के परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की थी. इसके बाद यह फुलवारी शरीफ थाना पहुंचे. पुलिस को इन्होंने घटना की सूचना दी थी. लेकिन, तुरंत ही लड़कियों को नहीं खोजा जा सका था. इस कारण लोग नाराज है.

undefined

बच्चियों के गांव से कुछ दूर बधार के खेतों में एक चहारदिवारी में दोनों लड़कियों को फेंका गया था. इसमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी की हालत खराब थी. एक लड़की की जान बच गई. लेकिन, वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी .

undefined

पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया है और मृत लड़की का पोस्टमार्टम कराया गया है.

undefined

इस घटना के 24 घंटे बाद भी सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है .

undefined

सैकड़ो की संख्या में लोग फुलवारी थाना का घेराव करने पहुंच गए. फुलवारी शरीफ थाना गोलंबर के पास मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन लोगों ने शुरू कर दिया.

undefined

सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई है. लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

undefined

साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग है.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन