मीसा भारती को विदेश जाने की मिली कोर्ट से अनुमति, पति और बच्चों के साथ गर्मी की छूट्टी मनाने जाएंगी थाईलैंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2023 5:17 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा मीसा भारती को विदेश जाने की अनुमति मिल गयी है. नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपित मीसा भारती ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी.
पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा मीसा भारती को विदेश जाने की अनुमति मिल गयी है. नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपित मीसा भारती ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मीसा भारती को विदेश यात्रा की अनुमति दे दी. उन्हें 20 जून से 20 जुलाई तक विदेश जाने की अनुमति दी गयी है. कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिलने के बाद अब वो अपने पति और बच्चों के साथ गर्मी की छूट्टियां मनाने थाईलैंड जाएंगी.
राउज एवेन्यू कोर्ट में मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने विदेश जाने की अनुमति देने संबंधी अर्जी लगायी थी. दोनों ने सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की कोर्ट में विदेश यात्रा करने की अनुमति देने संबंधी याचिका दायर की थी. अपनी विदेश दौरे की जानकारी मीसा भारती ने कोर्ट को दी है. राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है. ईडी ने कुछ बेनामी संपत्ति और पासपोर्ट को जब्त किया था. पासपोर्ट के लिए दोनों पति पत्नी ने कोर्ट से गुहार लगायी थी. कोर्ट को बताया था कि गर्मी की छुट्टियां मनाने वे बच्चों के साथ थाईलैंड जाना चाहते हैं. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें थाईलेंड जाने की इजाजत दे दी.
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, राबड़ी और मीसा भारती को कोर्ट ने 15 मार्च को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी. इसके पहले छह मार्च को सीबीआई की टीम ने लालू यादव के पटना अवास पर राबड़ी देवी से पूछताछ की थी. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 10 मार्च को मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों के घर पर छापेमारी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










