Bihar Coronavirus News Live: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले 25 प्रतिशत लोग हुए संक्रमित
Bihar Coronavirus News Live updates: आपदा प्रबंधन समूह की आज बैठक होगी. इस बैठक में अंतिम फैसला होगा. इधर पिछले 24 घंटे में राज्य में 4063 नये कोरोना संक्रमित पाये गये, जबकि 7454 संक्रमित स्वस्थ हुए.
नयी गाइडलाइन्स आज
बिहार में कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार पाबंदियों को लेकर फैसला करने वाली है. शनिवार से सूबे में नये नियम लागू होंगे. 22 जनवरी से नयी गाइलाइन्स लागू होगी. इसे लेकर आज फैसला होना है.
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले 25 प्रतिशत लोग हुए संक्रमित
कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके लोग भी तीसरी लहर की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में बचने के लिए वैक्सीन के साथ प्रोटोकॉल का भी पालन जरूरी हो गया है. तब तक पटना जिले में करीब 25 हजार लोगों में 25 प्रतिशत यानी करीब 6250 संक्रमित ऐसे मिले हैं, जिनके डबल डोज पांच से छह महीने पहले लग चुकी है. हैरान करने वाली बात यह है कि यह कुल पॉजिटिव केसों का 25 प्रतिशत से कुछ अधिक है.
मास्क जांच अभियान में दो दर्जन लोगों से वसूला गया जुर्माना
मनेर थाना के पास एनएच 30 पर सीओ दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रैक्टर, ऑटो, बाइक चालकों व राहगीरों सहित दो दर्जन लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा. पकड़े गये लोगों पर जुर्माना लगाते हुए हिदायत देकर छोड़ा गया.
बिहार में लगातार चौथे दिन संक्रमण दर में गिरावट
पिछले 24 घंटे में राज्य में 4063 नये कोरोना संक्रमित पाये गये, जबकि 7454 संक्रमित स्वस्थ हुए. इसके साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव केस घटर 30,481 रह गये हैं. वहीं, संक्रमण दर लगातार चौथे दिन कम होकर 2.74% तक आ गयी है. रिकवरी रेट बढ़ कर 94.67% हो गया है. राज्य भर में 1,48,161 सैंपलों की जांच की गयी. इधर पटना जिले में नये संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम 999 तक आ गयी है. पटना में संक्रमण दर भी घट कर 12.36% रह गयी है.
अस्पताल के कर्मी सहित पांच कोरोना पॉजिटिव
सीवान के पचरुखी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को हुए कोविड जांच में एक अस्पताल के कर्मी सहित विभिन्न गांवों के एक साथ पांच पॉजिटिव मिलने से लोगों में हड़कंप मचा है. जहां कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनमें प्रखंड स्थित अस्पताल के एक स्टॉप, लहेजी में दो तथा पचरुखी में दो शामिल है.
42 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, तो 133 हुए स्वस्थ
गया जिले में बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार की अपेक्षा अधिक है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गयी है. स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 5053 लोगों की जांच में 42 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं, संक्रमितों में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 133 रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए