Bihar Coronavirus News Live updates: बिहार में कोरोना से तीन की मौत, पटना में मिले 1575 नये संक्रमित
Bihar Coronavirus News Live updates: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसमे भी फुलवारी व दानापुर के ग्रामीण इलाको की स्थिति ज्यादा खराब है. कोरोना अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…
अस्पताल में 4 डॉक्टर व 3 कर्मी संक्रमित
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को हुए कोविड मरीजों की जांच में 72 लोगों के सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. प्राचार्य डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मियों की जांच हुई जिसमें 4 डॉक्टर व 3 कर्मी संक्रमित मिले हैं. प्राचार्य ने कहा कि संक्रमित सभी डॉक्टर व कर्मी होम आइसोलेशन में हैं.
कोरोना के नये संक्रमितों से चार गुने से अधिक हुए स्वस्थ
कोरोना के नये संक्रमितों से चार गुना से अधिक संख्या संक्रमणमुक्त होने वालों की पहुंच गयी है. रविवार को 39 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी, तो 181 लोग संक्रमण मुक्त हुए. स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रैपिड एंटीजन किट, ट्रूनेट व आरटीपीसीआर से रविवार को 4479 की जांच में 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है.
होम आइसोलेशन में रह रहे 971 लोगों से की गयी बातचीत
पटना. जिला नियंत्रण कक्ष और टेली मेडिसिन काउंसेलिंग केंद्र का रविवार को निरीक्षण किया गया. इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा गठित होम आइसोलेशन ट्रेसिंग सेल में कार्यरत कुल 70 कर्मियों को डीएम ने संबोधित किया. डीएम ने उन्हें प्रतिदिन मरीजों से बात करने का सख्त निर्देश दिया है. होम आइसोलेशन ट्रेसिंग सेल द्वारा रविवार को 971 लोगों से बातचीत कर हालचाल पूछा गया व अब तक 12470 लोगों से बातचीत की जा चुकी है.
बिहार में कोरोना से तीन लोगों की मौत
बिहार में रविवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में आइजीआइएमएस के 55 साल का एक मरीज और एम्स के दो मरीज शामिल हैं.
पटना एम्स में कोरोना से दो लोगों की मौत
पटना एम्स में रविवार को दो मरीजों की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो गयी. वहीं 16 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया. इसके अलावा 12 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में रविवार को पटना की 65 वर्षीय सुशीला देवी जबकि समस्तीपुर के 66 वर्षीय गजेंद्र कुमार चौधरी की मौत कोरोना से हो गयी.
टीकाकरण में बिहार देश में पांचवां स्थान पर
बिहार में कोरोना टीके के 10 करोड़ 70 लाख 94 हजार 620 डोज लग चुके हैं. छह करोड़ 21 लाख 57 हजार 539 को पहला डोज और चार करोड़ 47 लाख 16 हजार 75491 को दोनों डोज लग चुके हैं. बिहार का यूपी (23.13 लाख), महाराष्ट्र (14.31 लाख), बंगाल (11.39 लाख )व मध्यप्रदेश (10.74 लाख) के बाद पांचवां स्थान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए