Bihar Coronavirus News: बिहार में 5410 नये कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव मरीज 35 हजार से अधिक
Bihar Coronavirus News Live updates: बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. इसमे भी फुलवारी व दानापुर के ग्रामीण इलाको की स्थिति ज्यादा खराब है. कोरोना अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…
कोरोना का आंकड़ा
रविवार को 5410 नये संक्रमित पाये गये, जबकि 5809 मरीज ठीक हुए. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 35,508 हो गयी है.पटना में आज 1575 नये केस पाये गये. समस्तीपुर में 349, मुजफ्फरपुर में 333, पूर्णिया में 248, भागलपुर में 189, बेगूसराय में 179, दरभंगा में 175, मुंगेर में 159, सहरसा में 148, सारण व वैशाली में 142, मधेपुरा में 131, बांका में 105, नालंदा में 104 और भोजपुर में 102 नये केस पाये गये.
बिहार में 5410 नये कोरोना संक्रमित
बिहार में 5410 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हजार 508 हो गयी है. सबसे अधिक एक्टिव मरीज पटना जिला में 13 हजार 182 हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर जिले में 1773, तीसरे नंबर पर समस्तीपुर जिले में 1293 है.
बिहार में पड़ चुकी लगभग 10,69,47,548 खुराकें
देश मे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का रविवार को एक वर्ष पूरा हो गया है. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए 16 जनवरी, 2021 को इस व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी थी. इस एक वर्ष की अवधि में बिहार में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत लगभग 10,69,47,548 खुराकें दी जा चुकी हैं. सूबे में रविवार को भी 1,41,508 से अधिक टीके की खुराकें दी गयी
रेलयात्री कोरोना पॉजिटिव
जमालपुर जंक्शन पर आने और जाने वाले रेल यात्रियों की कोविड-19 जांच मुख्य गेट पर ही की जाती है. जहां शनिवार को जांच के दौरान 11 रेलयात्री कोरोना पॉजिटिव पाएं गये थे.
जमालपुर में कोरोना
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जमालपुर में कोरोना लगातार अपना पैर पसारता जा रहा है. जिसके कारण प्रतिदिन प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के नए मरीजों के संक्रमित पाएं जा रहे हैं.
नौ डॉक्टर सहित 18 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव
कोविड से डॉक्टरों के पॉजिटिव होने का सिलसिला लगातार जारी है़ एक दिन के अंदर शहर के नौ डॉक्टर व 18 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इनमें चार पीएमसीएच, आइजीआइएमएस में तीन और आइजीआइसी में दो कुल नौ डॉक्टर पॉजिटिव पाये गये हैं. सभी डॉक्टरों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है़
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए