Coronavirus in Bihar : पटना एम्स में कोरोना से दो लोगों की हुई मौत, 17 नये मरीज मिले

एम्स में नौ लोगों ने कोरोना को मात दे दी. इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में बुधवार को दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी. वहीं नये मरीजों में 17 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.
एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में गया की 65 वर्षीय देवंती देवी और मधुबनी के 78 वर्षीय वाइएन झा की मौत हो गयी.
वहीं, बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 17 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी. इनमें पटना, भोजपुर, भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया, रोहतास, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, नालंदा के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में नौ लोगों ने कोरोना को मात दे दी. इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
पटना. पटना में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को जिले में कोरोना के 233 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 42,545 मरीज सामने आ चुके हैं.
वहीं पूर्व में संक्रमित मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. जिले में अब तक 40,173 मरीज कोरोना से लड़ कर ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 329 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है.
जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2043 हो गयी है. पीएमसीएच की वायरोलॉजी लैब में बुधवार को आरटीपीसीआर विधि से 816 सैंपलों की कोरोना जांच की गयी. इसमें से 21 पॉजिटिव पाये गये.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




