Coronavirus in Bihar : एम्स में कोरोना से दो और मौतें, पटना में मिले कोरोना के 165 नये मरीज

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Dec 2020 7:59 AM

विज्ञापन

इन नये केसों के साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 46900 हो गयी है. जिले में पूर्व के संक्रमित मरीज तेजी से ठीक भी हुए हैं.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में मंगलवार को दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि 10 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.

एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मधेपुरा की 22 वर्षीय अंजली कुमारी जबकि पूर्णिया के 71 वर्षीय चंद्रिका रजक की मौत हो गयी.

वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 10 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी जिनमें पटना, नालंदा, अरवल, भोजपुर, पूर्वी चंपारण के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 20 लोगों ने कोरोना को मात दे दी जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

पटना में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन यह कम होने का नाम नहीं ले रही है. जिले में मंगलवार को कोरोना के 165 नये मामले सामने आये हैं.

इन नये केसों के साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 46900 हो गयी है. जिले में पूर्व के संक्रमित मरीज तेजी से ठीक भी हुए हैं.

अब तक कुल 44758 मरीज कोरोना से लड़ कर ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 363 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 1779 है.

पीएमसीएच में मिले 20 पॉजिटिव मरीज

पीएमसीएच में मंगलवार को 20 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. यहां आरटीपीसीआर से 1130 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें से 17 पॉजिटिव पाये गये. इनमें से 11 पीएमसीएच के मरीज हैं. दो सुपौल और चार मुंगेर से आये सैंपल हैं. कोविड वार्ड में मंगलवार शाम तक 26 मरीज भर्ती थे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन