Coronavirus in Bihar : कोरोना संक्रमण से AIIMS में दो और PMCH में एक की मौत, अब तक 45,210 लोग हो चुके हैं बीमार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Dec 2020 8:25 AM
पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में सोमवार को कोरोना के 195 नये मरीज सामने आये हैं. इनके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 45,210 हो गयी है.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में सोमवार को दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 18 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में शेखपुरा के 55 वर्षीय शिव कुमार जबकि दानापुर के 73 वर्षीय मिथलेश कुमार की मौत हो गयी है.
वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 18 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी जिनमें अरवल, पटना, सहरसा, जमुई, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर सुपौल के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दी जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
साथ ही एम्स पटना के आइसीयू में बेड नहीं रहने के कारण अभी भी मरीजों को इएसआइ बिहटा रेफर किया जा रहा है. एम्स पटना के आइसीयू में फिलहाल 62 मरीज हैं.
उधर इएसआइ बिहटा पीएम केयर कोविड हॉस्पिटल की नोडल ऑफिसर डॉ वीणा सिंह के अनुसार वहां मरीजों की संख्या 8 है, जिसमें 3 मरीजों को आइसीयू में रखा गया है.
पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में सोमवार को कोरोना के 195 नये मरीज सामने आये हैं. इनके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 45,210 हो गयी है.
वहीं दूसरी ओर पूर्व में मिले मरीज तेजी से ठीक भी हुए हैं. जिले के 42,792 मरीज कोरोना से लड़ कर ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पटना में कोरोना से 344 मरीजों की मौत हो चुकी है. जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 2074 है.
पीएमसीएच की वायरोलॉजी लैब में सोमवार को आरटीपीसीआर से 1077 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें से 13 पॉजिटिव पाये गये. इनमें नौ पीएमसीएच के भर्ती मरीज थे, तीन सुपौल के और एक मुंगेर से आया सैंपल था.
वहीं कोविड वार्ड में सोमवार देर शाम तक 22 मरीज भर्ती थे. ये मरीज राज्य के विभिन्न जिलों से आये हैं. यहां भर्ती एक मरीज की सोमवार को मौत भी हो गयी. 70 वर्षीय इस मरीज का नाम कृष्णनंदन सिंह है और वे छपरा के रहने वाले थे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










