ePaper

कोरोना से होने वाली मौत की रफ्तार हुई धीमी, पटना में पिछले 24 घंटे में 13 मरीज की मौत

Updated at : 04 Jun 2021 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना से होने वाली मौत की रफ्तार हुई धीमी, पटना में पिछले 24 घंटे में 13 मरीज की मौत

कोरोना संक्रमण की रफ्तार और उनसे होने वाली मौत की संख्या में कमी आने लगी है. गुरुवार को कोरोना से 13 मरीजों की मौत हो गयी. इसमें आइजीआइएमएस में छह, एम्स में चार, एनएमसीएच में दो और पीएमसीएच में एक मरीज की मौत शामिल है.

विज्ञापन

पटना. कोरोना संक्रमण की रफ्तार और उनसे होने वाली मौत की संख्या में कमी आने लगी है. गुरुवार को कोरोना से 13 मरीजों की मौत हो गयी. इसमें आइजीआइएमएस में छह, एम्स में चार, एनएमसीएच में दो और पीएमसीएच में एक मरीज की मौत शामिल है.

पीएमसीएच में कोविड से मरने वालों की संख्या दो महीने में 325 पहुंच गयी है. वर्तमान में यहां 13 गंभीर मरीज आइसीयू में भर्ती हैं. वहीं, आइजीआइएमएस में 24 घंटे के अंदर 15 नये मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया़

यहां वर्तमान में 196 मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं. जबकि 196 बेड खाली हैं. इधर, एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक समस्तीपुर के 55 वर्षीय कमलेश राय, नालंदा की 52 वर्षीय रेणु त्रिपाठी, पश्चिम चंपारण के 52 वर्षीय मोहन यादव आैर पटना के 44 वर्षीय रब्बी रौशन की मौत कोरोना से हो गयी.

वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है. एम्स में 19 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. वहीं गुरुवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में 129 मरीज एडमिट थे.

वहीं, एनएमसीएच में नया टोला के दिलीप कुमार चौधरी और हाजीपुर की रंभा देवी की मौत हाे गयी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमित मरीज की अस्पताल में यह 440 मौत है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन