Coronavirus in Bihar : दरभंगा का पिंडारुछ गांव बना हॉटस्पॉट, कोरोना के कहर से अब तक आधे दर्जन लोगों ने दम तोड़ा

Updated at : 19 Apr 2021 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : दरभंगा का पिंडारुछ गांव बना हॉटस्पॉट, कोरोना के कहर से अब तक आधे दर्जन लोगों ने दम तोड़ा

पिंडारुच गांव में कोरोना का कहर जारी है. यह गांव डेंजर जोन बन गया है. इस गांव के आधे दर्जन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं.

विज्ञापन

केवटी. पिंडारुच गांव में कोरोना का कहर जारी है. यह गांव डेंजर जोन बन गया है. इस गांव के आधे दर्जन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं. बताया जाता है कि दिल्ली से संक्रमित होकर घर पहुंचे 64 वर्षीय श्यामकांत मिश्र को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत नौ अप्रैल को हो गयी.

इसके पश्चात परिवार के आधा दर्जन लोग सीएचसी केवटी-रनवे में एंटीजन जांच कराया. इसमें चार की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी. 16 अप्रैल को 72 वर्षीय सुनीता देवी की मौत घर पर व उनके 55 वर्षीय पुत्र कुमार कुंदन की मौत डीएमसीएच में हो गयी.

इसी बीच इसी गांव के 65 वर्षीय मनोज कुमार झा की मौत सूरत में, 50 वर्षीय अजय कुमार मिश्र की मौत दिल्ली में तथा रविवार की सुबह 25 वर्षीय निशांत चौधरी की मौत पटना में हो गयी. कोरोना से हुई मौत से चार परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है.

गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. लोग दहशत में जी रहे हैं. हरदम लोगों में संक्रमण की आशंका बनी रहती है. दहशत के कारण बलुआहा के समीप मैदान, मंदिर, चौक-चौराहा पर सन्नाटा पसरा रहता है. लोग अपने घर तक सीमित होकर रह गये हैं.

मुखिया सुनील कुमार चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सीताकांत झा, पूर्व पंसस प्रवीण कुमार मिश्र, नवजीत चौधरी लोगों के दिल से दहशत व भय समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं.

बीडीओ महताब अंसारी ने बताया कि पिंडारुछ गांव को कंटेनमेट जोन घोषित किया जा चुका है. मुखिया सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि हमेशा खुशहाल रहने वाला इस गांव में कोरोना के इस कदर कहर ढ़ाने की आशंका नहीं थी. सभी लोगों को धैर्य से रहने, मास्क पहनने, दूरी बनाकर रखने की अपील की.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन