ePaper

बिहार के 24 जिलों में 20 से कम कोरोना के मरीज, 24 घंटे में राज्य में मिले महज 711 नये मरीज

Updated at : 09 Jun 2021 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 24 जिलों में 20 से कम कोरोना के मरीज, 24 घंटे में राज्य में मिले महज 711 नये मरीज

बिहार में दो दिनों से पटना से अधिक दूसरे जिलों में अधिक नये कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. पटना में पिछले 24 घंटों में कुल 65 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये तो सुपौल जिला में 66 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार में दो दिनों से पटना से अधिक दूसरे जिलों में अधिक नये कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. पटना में पिछले 24 घंटों में कुल 65 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये तो सुपौल जिला में 66 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

सोमवार को पटना से अधिक गोपालगंज जिला में नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. वहीं, शिवहर जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 711 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

इधर राज्य में इस दौरान कुल 103046 कोरोना के सैंपलों की जांच की गयी. राज्य में 24 जिलों में दूसरे दिन भी नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 के आस-पास रही. इसमें अररिया में 20, अरवल में तीन, औरंगाबाद में 18, बांका में दो, बेगूसराय में 11, भागलपुर व भोजपुर में नौ-नौ, बक्सर में छह, जमुई में 10, जहानाबाद व कैमूर में दो-दो नये पॉजिटिव शामिल हैं.

खगड़िया में सात, लखीसराय में छह, मधेपुरा में 17, मधुबनी में 14, नालंदा में 13, रोहतास में 10, सहरसा में 15, शेखपुरा में चार, सीतामढ़ी में 10, सीवान में 15, वैशाली में 10 और पश्चिम चंपारण जिला में आठ नये पॉजिटिव शामिल हैं.

इसके अलावा दरभंगा में 31, पूर्वी चंपारण में 23, गया में 34, गोपालगंज में 40, कटिहार में 24, किशनगंज में 23, मुजफ्फरपुर में 30, पटना में 65, पूर्णिया में 68, समस्तीपुर में 22, सारण में 31 और सुपौल में 66 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. अन्य राज्यों के सात लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन