ePaper

Coronavirus in Bihar : पटना के एम्स में डॉक्टर सहित चार की कोरोना से मौत, जानें पीएमसीएच में मिले कितने संक्रमित

Updated at : 04 Nov 2020 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : पटना के एम्स में डॉक्टर सहित चार की कोरोना से मौत, जानें पीएमसीएच में मिले कितने संक्रमित

पटना एम्स में मंगलवार को चार लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में मंगलवार को चार लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.

एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में बेगूसराय के 54 वर्षीय सुनील कुमार, सारण के 60 वर्षीय महावीर प्रसाद महतो, गोपालगंज के 76 वर्षीय डाॅ राजेंद्र ठाकुर जबकि पूर्णिया के 50 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार चौधरी की मौत हो गयी.

वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 16 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी जिनमें वैशाली, भोजपुर, पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, मधुबनी, दरभंगा के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में नौ लोगों ने कोरोना को मात दे दी जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

धनरुआ के राढ़ा गांव में 110 लोगों का लिया गया सैंपल

धनरूआ के राढ़ा गांव की 30 वर्षीया एक महिला की कोरोना से बीते 26 अक्तूबर को पटना एम्स में मौत हो गयी थी. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण मेडिकल की टीम से जांच की मांग कर रहे थे. मंगलवार को चार सदस्यीय टीम राढ़ा व चकराढ़ा गांव में पहुंची और कुल 110 ग्रामीणों का सैंपल लिया. फिलहाल उसकी रिपोर्ट नहीं आयी थी.

पीएमसीएच में मिले पांच कोरोना पाॅजिटिव मरीज

पटना. पीएमसीएच में मंगलवार को कई दिनों के बाद कोरोना के सामने आने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गयी. यहां की वायरोलोजी लैब में मंगलवार को आरटीपीसीआर से 210 सैंपलों की जांच की गयी इसमें से मात्र 3 पाॅजिटिव मिलें. इनके एक पीएमसीएच, एक शेखपुरा और एक सुपौल से आये सैंपल थे. दूसरी ओर यहां रैपिड एंटीजन किट से 57 टेस्ट हुए इसमें दो पाॅजिटिव मिलें.

वहीं मंगलवार शाम तक यहां के कोविड वार्ड में 33 मरीज भर्ती थे. इधर, मंगलवार को जिले में कोरोना के 203 नये केस सामने आये हैं. इनके साथ ही जिले में अब तक सामने आये कुल केसो की संख्या बढ़ कर 36,575 हो गयी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन