Coronavirus in Bihar : एम्स में कोरोना से पांच लोगों की मौत, पटना में सामने आये कोरोना के 187 नये केस

अब तक 40,385 मरीज कोरोना से लड़कर ठीक हो चुके हैं.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में गुरुवार को पांच लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 19 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.
एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मधेपुरा के 60 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पटना की 62 वर्षीया रीता श्रीवास्तव, गया की 62 वर्षीय भवानी सिन्हा, बलिया के 88 वर्षीय रामानंद ओझा जबकि बांकिपुर के 68 वर्षीय अजय कुमार सिंह की मौत हो गयी.
वहीं गुरुवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 19 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी जिनमें बेगूसराय, पटना, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दी जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
पटना में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 187 नये केस सामने आये हैं. ये पटना के विभिन्न इलाकों से पाये गये हैं. जिले में इन नये संक्रमितों के साथ ही अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 42,735 हो गयी है.
जिले में कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है, अब तक 40,385 मरीज कोरोना से लड़कर ठीक हो चुके हैं.
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 332 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं जिले में अभी कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 2018 हो गयी है.
पीएमसीएच में गुरुवार को 804 सैंपलों की आरटीपीसीआर से कोरोना जांच की गयी. इसमें से छह सैंपल पॉजिटिव पाये गये. ये सभी पीएमसीएच के मरीज हैं.
वहीं यहां रैपिड एंटीजन किट से 125 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें से तीन पॉजिटिव पाये गये. यहां के कोविड वार्ड में गुरुवार को 21 मरीज भर्ती थे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




