Coronavirus in Bihar : नहीं थम रहे कोरोना से मौत के मामले, एम्स में छह और मरीजों की गयी जान, मिले 282 नये मरीज
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Dec 2020 11:42 AM
21 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिनमें पलाम, पटना, मधुबनी, भागलपुर के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 17 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में गुरुवार को छह लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 21 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.
एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में भगवत नगर के 43 वर्षीय राजेश कुमार, सुपौल के 74वर्षीय वैधनाथ लाल, समनपुरा के 58 वर्षीय मो जमील अहमद, कंकड़बाग की 58 वर्षीय रश्मि सारण, बेगूसराय के 52 वर्षीय हरा राम यादव जबकि बांकीपुर के 75 वर्षीय टी एस किंद्रा की मौत हो गयी है.
वहीं 21 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिनमें पलाम, पटना, मधुबनी, भागलपुर के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 17 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
इधर, पटना में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं. गुरुवार को जिले में 282 नये मरीज मिले हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक सामने आये कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 47,442 हो गयी है.
वहीं जिले के पुराने मरीज तेजी से कोरोना से लड़ कर ठीक भी हुए हैं. जिले के 450,35 मरीज अब तक कोरोना से रिकवर हो चुके हैं. जिले में अब तक कोरोना से 367 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2040 है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










