Coronavirus in Bihar : बिहार के 13 जिलों में नहीं मिले कोरोना मरीज, पटना जिले में बस 11

Ghaziabad: People wait for their turn to get tested for Covid-19 at a testing centre, as coronavirus cases surge across the country, at Vasundhara, in Ghaziabad, Thursday, April 15, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI04_15_2021_000074B)
राज्य के 13 जिलों में कोरोना के एक भी संक्रमित नहीं पाये गये है. इधर पिछले 24 घंटों के दौरान 125115 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें सिर्फ 104 नये संक्रमित पाये गये हैं.
पटना . राज्य के 13 जिलों में कोरोना के एक भी संक्रमित नहीं पाये गये है. इधर पिछले 24 घंटों के दौरान 125115 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें सिर्फ 104 नये संक्रमित पाये गये हैं.
इसके साथ ही राज्य में कोरोना का संक्रमण दर घटकर अब 0.08 प्रतिशत हो गया है. साथ ही अधिक संख्या में नये संक्रमितों के नहीं मिलने से राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट भी अब बढ़कर 98.51 प्रतिशत पहुंच गया है.
राज्य पहली बार अधिक संख्या में जिले कोरोना मुक्त पाये गये हैं. इसमें औरंगाबाद, बांका, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, लखीसराय, नवादा, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है.
इधर सर्वाधिक 13 संक्रमित समस्तीपुर जिला में पाये गये हैं जबकि अररिया में 12, पटना में 11 और किशनगंज में 10 नये संक्रमित पाये गये है.
इसके अलावा अरवल में पांच, बेगूसराय में चार, भागलपुर व भोजपुर में एक-एक, दरभंगा में तीन, पूर्वी चंपारण में एक, गया में दो, जमुई में एक व वैशाली जिले में तीन-तीन नये संक्रमित पाये गये.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




