Coronavirus in Bihar : पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनेगा 100 बेडों का कोविड अस्पताल, आइसीयू जैसी होगी सुविधा, जानिये कब से होगा चालू

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Apr 2021 7:40 AM

विज्ञापन

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 100 बेडों का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है. यहां सभी बेड पर पूरी तरह आइसीयू की तरह व्यवस्था होगी. जहां बेड, ऑक्सीजन से लेकर आइसीयू में होने वाले तमाम उपकरण होंगे.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 100 बेडों का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है. यहां सभी बेड पर पूरी तरह आइसीयू की तरह व्यवस्था होगी. जहां बेड, ऑक्सीजन से लेकर आइसीयू में होने वाले तमाम उपकरण होंगे. खास बात यह है कि यहां अस्पताल बनाये जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और दो-तीन दिन में ही शुरू कर दिया जायेगा. साथ ही कोविड मरीजों की भर्ती का काम शुरू हो जायेगा. हालांकि यह अस्पताल अस्थायी होगा.

कोरोना संक्रमण खत्म होते ही इसे फिर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बदल दिया जायेगा. पिछली बार यहां मात्र 20 बेड पर ही आइसीयू की सुविधा थी. विदित हो कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े हॉल के साथ ही कई कमरे हैं. इन जगहों पर कोविड मरीजों को रखने के साथ ही उन्हें समय पर खाना खिलाने के लिए किचेन की भी व्यवस्था होगी.

हर पाली में डॉक्टरों की तैनाती

इसके साथ ही हर पाली में डॉक्टरों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जायेगी. इस कोविड अस्पताल के शुरू होने के बाद 100 कोविड मरीजों के लिए जगह उपलब्ध हो जायेगी.

3190 लोगों से दो लाख का जुर्माना वसूला

मास्क नहीं पहले वाले और कोविड को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने वालों पर बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना गाइड लाइन का तोड़ने वाले दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

वहीं, 485 वाहनों को जब्त करते हुए सात लाख 84 हजार दो सौ का जुर्माना किया गया है. इसके अलावा 24 घंटा में मास्क नहीं पहनने वाले 3910 लोगों पर एक लाख 95 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

गौरतलब है कि एक अप्रैल से अब तक एक लाख तीन हजार दो सौ 36 लोगों को मास्क नहीं पहने के कारण 51 लाख 61 हजार आठ सौ का जुर्माना किया गया है. इसके अलावा एक अप्रैल से अब तक 93 लोगों की गिरफ्तारी, 56 प्राथमिकी, एक लाख 46 हजार पांच सौ 35 वाहनों को जब्त किया जा चुका है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन