बिहार में कोरोना संकट: दवा, ऑक्सीजन और खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, नीतीश सरकार ने आदेश किया जारी

Coronavirus Bihar Update: बिहार में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए सभी थानों को विधि-व्यवस्था पर खास तौर से नजर रखने के लिए कहा गया है. साथ ही सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में दवाएं, ऑक्सीजन और अन्य सभी खाद्य पदार्थों की ब्लैक मार्केटिंग भी रोकने के लिए मुस्तैदी बनाये रखने को कहा गया है.
Coronavirus Bihar Update: बिहार में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए सभी थानों को विधि-व्यवस्था पर खास तौर से नजर रखने के लिए कहा गया है. साथ ही सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में दवाएं, ऑक्सीजन और अन्य सभी खाद्य पदार्थों की ब्लैक मार्केटिंग भी रोकने के लिए मुस्तैदी बनाये रखने को कहा गया है.
सभी थानों को इन बेहद जरूरी सामान को लेकर खुफिया जानकारी भी एकत्र करने के लिए कहा गया है, ताकि इनकी ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके. सभी थानों को कहा गया है कि दवा, ऑक्सीजन या खाद्य सामग्री की ब्लैक मार्केटिंग की सूचना एकत्र कर इससे जिला और मुख्यालय को भी तुरंत अवगत कराएं, ताकि इस तरह के गिरोह या स्थानीय धंधेबाजों पर तुरंत समुचित कार्रवाई की जा सके.
हालांकि कुछ दिनों पहले आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य में दवा और ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक टीम का गठन किया है. परंतु राज्य के सभी एक हजार 65 थाना क्षेत्र में इस टीम के लिए अकेले काम करना संभव नहीं होगा. इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी थानों को इसे लेकर मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है.
राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मौजूद थानों को खासतौर से यह निर्देश दिया गया है कि वे विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के साथ ही ब्लैक मार्केटिंग पर भी खासतौर से चौकसी बनाये रखें. कुछ सीमावर्ती इलाकों से खाद्य पदार्थों और दवाओं की ब्लैक मार्केटिंग की खबर आ रही है.
इन्हें रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने खासतौर से सीमावर्ती सभी थानों को एलर्ट किया है, ताकि लॉकडॉउन के दौरान विधि-व्यवस्था के साथ ही राज्य में सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति भी सुचारू ढंग से बनी रहे. खासकर दवा और ऑक्सीजन की कही भी कृत्रिम रूप से दिक्कत उत्पन्न नहीं की जा सके.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




