Bihar Coronavirus News: बिहार में 4526 नये कोरोना संक्रमित, पटना में 1956 संक्रमित
Bihar Coronavirus News Live: पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार 74 पहुंच गयी है. पीएमसीएच के दो जूनियर व एक सीनियर डॉक्टर भी चपेट में आ गये हैं. इसके अलावा नर्स, पुलिस कर्मचारी व राज्य स्वास्थ्य समिति के कुछ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
पांच जिलों में सौ से ज्यादा नये संक्रमित
राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 12,311 तक पहुंच गयी है. रिकवरी रेट गिरकर अब 96.70 प्रतिशत हो गया है. पहली बार राज्य के पांच जिलों में सौ से ज्यादा नये संक्रमित मिले हैं.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पहुंचे एम्स
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को एम्स पटना में कोरोना की तैयारियों का जायजा लिया. यहां अभी कोरोना संक्रमित 38 मरीज भर्ती हैं, जिनमें दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं.
पटना जिले में सबसे तेज संक्रमण दर
संक्रमण दर के मामले में देखा जाये तो यह पटना जिले में सबसे तेज है. इसी जिले में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं. वहीं शेखपुरा जिले में सबसे कम संक्रमण दर है. पटना जिले में संक्रमण की दर 18.71 फीसदी है, जबकि शेखपुर में यह एक प्रतिशत से भी कम है.
4526 नये कोरोना संक्रमित
शनिवार को राज्य भर में 4526 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें पटना जिले में सर्वाधिक 1956 मरीज शामिल हैं.
राजद कार्यालय बंद
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राजद कार्यालय को बंद कर दिया गया है. बता दें कि पटना में आज शनिवार को 1956 नये कोरोना मरीज पाए गये हैं.
कम मरीजों को हो रही ऑक्सीजन की कमी महसूस
पटना जिले में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राहत वाली बात ये है कि केवल इक्का-दुक्का मरीजों में ही ऑक्सीजन सेचुरेशन कम हो रहा है. यानी उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है. जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है वह मरीज दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं. ऐसे मरीजों को ही कोविड वार्ड के आइसीयू, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए