ePaper

Corona Vaccine in Bihar : बिहार में तीन सौ सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन, पटना में 50 जगहों पर लगेगा टीका

Updated at : 12 Jan 2021 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccine in Bihar : बिहार में तीन सौ सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन, पटना में 50 जगहों पर लगेगा टीका

New Delhi: A health worker conducts the dry run of COVID-19 vaccination at a healthcare center in Daryaganj, New Delhi, Saturday, Jan. 2, 2021. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI01_02_2021_000024A)

राज्य में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सोमवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी स्टेक होल्डरों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की.

विज्ञापन

पटना . राज्य में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सोमवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी स्टेक होल्डरों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की.

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि टीकाकरण में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन होना चाहिए.

राज्य के 300 सेंटरों पर स्थापित किये गये वैक्सीनेशन सेंटरों पर वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम, मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन सहित अन्य एहतियात पर ध्यान रखा जाना चाहिए.

उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वह टीकाकरण की गुणवत्ता को बताएं. वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, सभी जिलों के डीएम, राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्राचार्यों और अधीक्षकों के साथ सभी जिलों के सिविल सर्जन शामिल रहे.

इधर पटना शहर में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. केंद्र सरकार ने 16 जनवरी, 2021 से पूरे देश में कोरोना वैक्सीन लगाने की घोषणा की है.

इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद पटना के सिविल सर्जन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

बताया जा रहा है कि पटना जिले में 14 जनवरी तक कोरोना की वैक्सीन पहुंच जायेगी. पूरे पटना में 50 जगहों पर वैक्सीनेशन किया जायेगा. इनमें 27 छोटे-बड़े सरकारी अस्पताल और करीब 23 प्राइवेट अस्पताल शामिल होंगे.

गार्डिनर व राजवंशी नगर हड्डी अस्पताल में भी लगेगा टीका : शहर के छोटे सरकारी अस्पतालों को भी टीकाकरण योजना में शामिल किया गया है.

इसमें पटना के गार्डिनर रोड, राजवंशी नगर हड्डी अस्पताल, गर्दनीबाग व पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल को भी शामिल किया गया है.

संबंधित जगहों पर सबसे पहले हेल्थ वर्कर को कोरोना की वैक्सीन लगायी जायेगी. वहीं कोरोना काल में जिन टीचर्स ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम किया, इसके बाद उन्हें भी टीका लगाया जायेगा.

मुख्यमंत्री 16 को लेंगे जायजा

बिहार में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से आरंभ हो रहा है. इसको लेकर पूरे राज्य में तैयारियां जारी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टीकाकरण के पहले दिन खुद इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जाकर हेल्थ वर्करों को दिये जा रहे टीकाकरण अभियान का मुआयना करेंगे.

कोरोना वैक्सीनेशन के आरंभ होने के दिन मुख्यमंत्री का आइजीआइएमएस स्पॉट विजिट होगा. इसकी तैयारियां कर ली गयी हैं. उस दिन से देश के साथ राज्य में टीकाकरण अभियान आरंभ हो जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन