बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार, राज्य में 26 तो पटना में 11 नये केस मिले

Updated at : 27 Dec 2021 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार, राज्य में 26 तो पटना में 11 नये केस मिले

बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 116 तक पहुंची है. हालांकि अभी आंकड़ा डरानेवाला नहीं है, लेकिन सचेत रहने की जरुरत है.

विज्ञापन

पटना.बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शतक लगा चुका है. राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 116 तक पहुंची है. हालांकि अभी आंकड़ा डरानेवाला नहीं है, लेकिन सचेत रहने की जरुरत है.

पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना के 26 नये मामले सामने आये हैं. अकेले पटना में 11 नये संक्रमित मिले हैं जिनमें तीन बच्चे हैं. आठ लोग ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके है. वहीं 9 लोग ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री ही नहीं है, जो नए केजेस सामने आए हैं उसमें सिविल सर्जन कार्यालय का एक कर्मी और पांच साल का 3 मासूम भी शामिल है.

नए मामले आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लेकर अलर्ट किया गया है. संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है और ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो कांटेक्ट में आए हैं.

undefined

पटना में 11 नए मामले सामने आने और सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. पटना के बोरिंग रोड, सरिस्ताबाद, सुल्तानगंज, दीदारगंज,कंकड़बाग, गोला रोड और एजी कॉलोनी में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं.

मुंगेर में आज बीएमपी के तीन और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही बीएमपी कैंपस में हड़कंप मच गया. जिसके बाद 400 जवानों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. दिसंबर के अंतिम दिनों में अचानक मुंगेर में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं. बीएमपी के 3 और जवानों के संक्रमित मिलने के बाद इनकी संख्या अब बढ़कर 14 हो गयी है. जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17 हो गयी है. वही संक्रमित मिले जवानों के ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी की जा रही है.

वही शेखपुरा में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है. रविवार को जिले में 5 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे. सभी बच्चे कोरोना पॉजिटिव शिक्षक से संक्रमित हुए हैं. वहीं संक्रमित शिक्षक की मां की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. शनिवार तक जिले में कोरोना का सिर्फ एक पॉटिजिव केस था, लेकिन एक साथ 6 नये केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन