वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले साल से होगा शुरू,बिहार के इन जिलों से होकर गुजरेगी सड़क

Updated at : 19 Nov 2022 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले साल से होगा शुरू,बिहार के इन जिलों से होकर गुजरेगी सड़क

वाराणसी से कोलकाता तक 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से 620 किमी सिक्स लेन का ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है. बिहार में 10 हजार करोड़ की लागत से 163 किमी का कॉरिडोर बनेगा.

विज्ञापन

पटना: वाराणसी-रांची-कोलकाता सिक्सलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने का काम अगले साल शुरू हो जायेगा. यह भारत माला परियोजना का हिस्सा है. इसको बनाने के लिए निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए पहले चरण में करीब 27 किमी लंबाई में सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुका है. इस टेंडर को भरने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2022 है. फिलहाल इसकी अनुमानित लागत करीब 945.24 करोड़ रुपये है.

बिहार में फिलहाल भभुआ-अधौरा तक बनेगी सड़क

वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण फिलहाल 54 किमी की लंबाई में किये जाने की योजना है. इस 54 किमी लंबाई में से उत्तर प्रदेश में 22 किमी और बिहार में करीब 32 किमी लंबाई में निर्माण किया जायेगा. इसमें से बिहार के क्षेत्र में करीब 27 किमी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है. यह सड़क चंदौली-चैनपुर रोड पर खैंती गांव से भभुआ-अधौरा रोड स्थित पलका गांव तक बनेगी.

वाराणसी से कोलकाता का सफर महज 6 घंटे में होगा पूरा

गौरतलब है कि वाराणसी से कोलकाता तक 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से 620 किमी सिक्स लेन का ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है. इस एक्सप्रेस-वे के बनने से वाराणसी से कोलकाता का सफर 12 घंटे से घटकर छह घंटे रह जायेगी. साथ ही बिहार में 10 हजार करोड़ की लागत से 163 किमी का कॉरिडोर बनेगा.

बिहार के इन जिलों से होकर गुजरेगी सड़क

यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के चंदौली से शुरू होकर मुगलसराय, बिहार के भभुआ, कैमूर, रोहतास, सासाराम, औरंगाबाद, गया, झारखंड के चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम मेदनीपुर, हुगली होकर हावड़ा जाएगा. इसमें ग्रीनफील्ड स्पर बनाकर खड़गपुर को भी जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन