ePaper

तारिक अनवर ने उठाया इंडिया गठबंधन पर सवाल तो सपोर्ट में उतरे सिब्बल, बोले- केजरीवाल से क्यों नहीं मांगते जवाब

Updated at : 11 Feb 2025 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फाइल फोटो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फाइल फोटो

Bihar: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 0 सीट आने पर बिहार के कटिहार से लोकसभा सांसद तारिक अनवर ने पार्टी आलाकमान से तीखा सवाल किया था. इस पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में कानून मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पलटवार किया है.

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर बिहार के कटिहार से लोकसभा सांसद तारिक अनवर ने पार्टी हाईकमान पर सवाल उठाया था. सोमवार को एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने सवाल किया था कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस गठबंधन की राजनीति करेगी या फिर अकेले चलने का फैसला लेगी? उनके इस सवाल पर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पलटवार किया है. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का भविष्य बहुत उज्ज्वल है. तारिक अनवर को यह सवाल उस समय उठाना चाहिए था जब अरविंद केजरीवाल अपने प्रत्याशी हरियाणा, गोवा, गुजरात और कर्नाटक में खड़े कर रहे थे. 

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल

तारिक अनवर केजरीवाल से क्यों नहीं मांगते जवाब: सिब्बल

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि तारिक अनवर ने जो तारीख बताई है उसमें कुछ सच्चाई है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें यह सवाल उस समय उठाना चाहिए था जब केजरीवाल अपने प्रत्याशी हरियाणा, गोवा, गुजरात और कर्नाटक में खड़े कर रहे थे. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री  शरद पवार ने भी कहा था कि यह एक राष्ट्रीय गठबंधन है, और राष्ट्रीय चुनावों में इसका महत्व बरकरार रहता है. लेकिन प्रदेश स्तर के चुनावों में, कोई राष्ट्रीय गठबंधन नहीं होता है. मुझे लगता है कि इंडिया ब्लॉक का भविष्य बहुत उज्ज्वल है. 

तारिक अनवर

दिल्ली में हार के बाद अनवर ने पार्टी से पूछा था सवाल

बता दें कि दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद तारिक अनवर ने पार्टी संगठन के प्रति भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है. कटिहार के सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा, “कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है. उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे. साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन भी जरूरी हो गया है. 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस की 0 सीट आने पर भड़के उसी के मुस्लिम सांसद, कहा- पार्टी में बड़े बदलाव की जरूरत 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन