ePaper

बिहार में कांग्रेस ने RJD को दी नई टेंशन, अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया इतने सीटों का डिमांड

Updated at : 20 Feb 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह

बिहार: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि अगर चुनाव में टिकट बंटवारा ठीक से हुआ तो महागठबंधन की सरकार बनेगी.

विज्ञापन

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु गुरुवार को पहली बार पटना पहुंचे. उनके पटना पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल को नया टेंशन दे दिया. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में अगर गठबंधन में सीट बंटवारा ठीक ढंग से हुआ तो कांग्रेस वर्तमान की 19 सीटों से बढ़कर 40 से 50 सीटें जीत सकती है. 

सही ढंग से किया जाए सीटों का बंटवारा: अखिलेश प्रसाद सिंह

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम अपने सहयोगियों से भी अपील करते हैं कि सीटों का बंटवारा सही ढंग से किया जाए. हम सभी एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो इस बार जीत हमारी होगी. राजद समेत सभी सहयोगी दलों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. पिछले विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन 12,000 वोटों से पिछड़ गया था, लेकिन इस बार अगर सीट बंटवारा सही हुआ, तो महागठबंधन की सरकार तय है. बता दें कि 2020 के चुनाव में कांग्रेस को आरजेडी ने 70 सीट दिया था. जिसमें से कांग्रेस महज 19 सीटें ही जीत पाई थी. 

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क, नौकरी के लिए नहीं जाना होगा दिल्ली-गुजरात

बिहार में ऐसा टोला नहीं जहां कांग्रेस नहीं: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 

उन्होंने बिहार में जीतने का दावा करते हुए कहा कि आज भी बिहार में ऐसा कोई गांव या टोला ऐसा नहीं है, जहां कांग्रेस का परिवार नहीं है. उन्होंने नए प्रभारी से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम भी बिहार में लगातार बनवाने की अपील करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संगठन की होगी.

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल होंगे CM नीतीश कुमार! RJD विधायक का दावा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन