PHOTO: सीएम नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Updated at : 14 Nov 2023 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: सीएम नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी तेज कर दी गई है. जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था कराने मे जुटी है.

विज्ञापन
undefined

लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी तेज कर दी गई है. जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था कराने मे जुटी है.

undefined

इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों की निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

undefined

सीएम नीतीश ने स्टीमर पर सवार होकर खुद सभी घाटों पर जा-जाकर जिला प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. सीएम के साथ विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दीघा घाट से लेकर गायघाट तक गंगा घाटों को उन्होंने देखा गया. सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए.

undefined

17 नवंबर से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत की शुरुआत हो रही है. 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा. 18 नवंबर को खरना पूजा होगी. वहीं 19 नवंबर को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 20 नवंबर को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जाएगा.

undefined

पटना जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र के करीब एक सौ गंगा घाटों पर छठ को लेकर तैयारी की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही खतरनाक घाटों की सूची जारी की जाएगी. सभी घाटों पर बैरिकेटिंग की जा रही है. वॉच टावर के साथ साथ लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है. नियंत्रण कक्ष, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था और मेडिकल कैंप के लिए स्थल निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन