15 हजार की रिश्वत लेते हुए धराया पटना के शिक्षा पदाधिकारी का कलर्क, टीम ने मौके पर दबोचा
Author Prashant tiwari
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
बिहार : जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को बताया कि शिक्षा पदाधिकारी का कलर्क गुजय कुमार एक जरूरी काम के लिए 15 हजार रुपए की मांग कर रहा है. जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की पुष्टि की. इसके बाद आरोपी को जाल बिछाकर गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
बिहार सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राजधानी पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से सामने आया है. यहां काम करने के बदले में DEO का कलर्क 15 हजार रूपये का रिश्वत ले रहा था. इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
काम के बदले पैसे की मांग कर रहा था कलर्क
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को बताया कि शिक्षा पदाधिकारी का कलर्क गुजय कुमार एक जरूरी काम के लिए 15 हजार रुपए की मांग कर रहा है. शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही गुजय ने पैसे लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1