Bihar Airport: बिहार को जल्द मिलेगा एक और एयरपोर्ट, महानगरों में जाना हो जायेगा आसान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Feb 2025 8:05 PM
रक्सौल में एयरपोर्ट बनाने के लिए काम तेज
Bihar Airport: बिहार के चंपारण में बनने जा रहे एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है. यहां एयरपोर्ट बन जाने से आसपास के इलाकों से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाना आसान हो जाएगा.
Bihar Airport: मोदी सरकार ने बजट 2025 में चंपारण के लोगों के लिए रक्सौल में ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट का विशेष प्रस्ताव पास किया. इसके तहत अब एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है. आने वाले कुछ दिनों में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा. निर्माण काम पूरा होने के बाद बिहार के पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट के अलावा नए हवाई अड्डों से विमान शुरू हो जाएगी.
बिहार के कई जिलों में एयरपोर्ट का चल रहा काम
फिलहाल बिहार में गोपालगंज के सबैया एयरपोर्ट, पूर्णिया एयरपोर्ट, भागलपुर एयरपोर्ट समेत अन्य शहरों में एयरपोर्ट निर्माण के कामों में तेजी देखी जा रही है. इसी बीच अब बिहार के चंपारण इलाके में भी जल्द ही एयरपोर्ट शुरू करने की राह आसान हो गयी है. एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है. एयरपोर्ट बनाने के लिए यहां के कई मकानों को भी चिन्हित किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
डीएम ने दिया बड़ा अपडेट
डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा की रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डे को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है. जमीन अधिग्रहण का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा आसपास के अन्य कई स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी इस जगह का दौरा कर चुकी है. खाका तैयार हो चुका है. जल्द ही निर्माण का काम शुरू हो जायेगा. एयरपोर्ट बन जाने से आसपास के जिलों के लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों का सफर विमान से कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने बिहार को दी एक और ग्रीन फील्ड रोड की सौगात, इस रूट के लोगों को होगा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










