बिहार के दो जिलों में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, सात दिन का अल्टीमेटम, राजस्व विभाग की जांच शुरू
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jan 2026 8:23 PM
AI फोटो
Bihar Bulldozer Action: पश्चिम चंपारण के लौरिया और पूर्णिया के बनमनखी में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती तेज हो गई है. लौरिया में प्रशासन ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है. बनमनखी में ग्रामीणों ने ऐतिहासिक कोशी माता मेला की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है.
Bihar Bulldozer Action: पश्चिमी चंपारण और पूर्णिया जिले में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रियता देखने को मिल रही है. दोनों ही मामलों में सार्वजनिक और सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग और कार्रवाई तेज हो गई है. पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.
अधिकारी दिनेश पुरी, CO नीतेश कुमार सेठ और SHO रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को अंतिम सात दिनों का समय दिया गया है. इस दौरान माइकिंग और व्यक्तिगत सूचना देकर लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर सात दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 9 जनवरी से प्रशासन कार्रवाई करेगा.
आम लोगों ने किया फैसले का स्वागत
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. इससे आम लोगों को भारी परेशानी होती है. अभियान नियमों के तहत और बिना किसी भेदभाव के चलाया जाएगा. आम लोगों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूर्णिया में भी अतिक्रमण हटाने की मांग तेज
पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के जियनगंज पंचायत में स्थित ऐतिहासिक कुरुवा कोशी माता मेला की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग तेज हो गई है. वार्ड नंबर 6 में स्थित बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी (Circle officer) प्रमोद कुमार को आवेदन सौंपा है.
लोगों ने कहा कि जियनगंज कुरुवा घाट की लगभग 17 एकड़ सरकारी जमीन पर पिछले करीब 50 वर्षों से कोशी माता का मेला आयोजित होता आ रहा है. यह भूमि विशेष रूप से मेला आयोजन के लिए सरकार द्वारा आवंटित की गई थी. आरोप है कि कुछ स्थानीय दबंगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल लगा दी है. इससे मेला आयोजन में बाधा हो रही है.
अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच के लिए राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी मेला भूमि को जल्द अतिक्रमण से मुक्त कराकर कोशी माता मेला का आयोजन कराया जाए.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिनों तक रहेगा घना से बहुत घना कोहरा, एडवाइजरी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










