ePaper

Video: बिहार में यूरिया लेने की होड़, खिड़की तोड़ी, पुलिसकर्मी ने चलायी लाठी

Updated at : 18 Aug 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
bagaha urea news
बगहा में यूरिया लेने के लिए उमड़ी भीड़

Bihar News: बिहार के बगहा में यूरिया लेने की होड़ इस तरह मची कि वितरण काउंटर की खिड़की ही उखाड़कर लोगों ने बाहर कर दिया. जिसके बाद पुलिसकर्मी ने लाठी भी भांजी. विडियो वायरल हुआ है.

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में यूरिया लेने भारी संख्या में किसानों की भीड़ सोमवार को उमड़ पड़ी. यूरिया लेने की होड़ में बिस्कोमान भवन की वितरण खिड़की टूट गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठी चटकाई.

यूरिया लेने उमड़ी भीड़

पश्चिम चंपारण जिला में सोमवार को बगहा-2 स्थित बिस्कोमान भवन में यूरिया बांटा जा रहा था. भारी संख्या में किसानों की भीड़ यूरिया लेने उमड़ पड़ी. किसान यूरिया लेने को लेकर सुबह से ही परेशान रहे. इसी दौरान दोपहर के करीब 12 बजे वितरण खिड़की पर किसानों की भीड़ बढ़ गयी. इस तरह होड़ मची कि वितरण खिड़की ही टूट गयी. जिसके बाद किसानों की भीड़ अनियंत्रित हो गयी.

पुलिस को चलानी पड़ी लाठी

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिसकर्मी को लाठी चलाने की नौबत आ गयी. इसके बाद किसानों की भीड़ बिस्कोमान भवन से हटी. हो-हंगामें के बीच बिस्कोमान प्रबंधन के द्वारा यूरिया के वितरण को रोक दिया गया.

प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना एसडीएम सहित बगहा दो प्रखंड के बीडीओ को दी गयी. इधर बिस्कोमान के वितरण खिड़की टूटने की सूचना पर पहुंची पटखौली पुलिस ने किसानों को शांत कराया. पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि बिस्कोमान भवन के वितरण खिड़की के टूटने की सूचना मिली है. किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा.

दो किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दो किसानों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे घटना की जानकारी ली जा रही है. पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है. उन्होंने बताया कि बिस्कोमान प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई होगी.

(चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन