फीस माफी के नाम छात्रा से अश्लील हरकत शिक्षक पर लगा आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामनगर : गुरु शिष्य की परंपरा एक बार फिर से दागदार हुयी है. एक प्राइवेट कोचिंग के शिक्षक ने अपनी ही छात्रा के साथ फीस माफ करने के नाम व अन्य प्रलोभन देकर अश्लील हरकत की. घटना नगर क्षेत्र के नरैनापुर गांव के बिस्मिल्ला राइस मिल के समीप स्थित क्रियेटिव माईंड ग्लोबल विद्यालय से जुड़ा […]
विज्ञापन
रामनगर : गुरु शिष्य की परंपरा एक बार फिर से दागदार हुयी है. एक प्राइवेट कोचिंग के शिक्षक ने अपनी ही छात्रा के साथ फीस माफ करने के नाम व अन्य प्रलोभन देकर अश्लील हरकत की.
घटना नगर क्षेत्र के नरैनापुर गांव के बिस्मिल्ला राइस मिल के समीप स्थित क्रियेटिव माईंड ग्लोबल विद्यालय से जुड़ा है. छात्रा के बयान पर रामनगर थाना में शिक्षक मेराज पर छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि घटना 13 मई के शाम की है़ घटना के दिन पीड़िता शाम को कोचिंग करने गई थी़ छुट्टी के बाद से संचालक के द्वारा नाबालिग को कोंचिग में ही रोक लिया गया. शिक्षक ने फी माफ करने और अन्य तरह का प्रलोभन देकर उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी.
लड़की के शोर मचाने के बाद कई लोग वहां पहुंच गये़ थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के पिता घर से बाहर किसी दूसरे स्थान पर रहते हैं. इस कारण पीड़ीता के द्वारा प्राथमिकी विलंब से दर्ज कराई गई है़
बुधवार को लड़की का बगहा में 164 का बयान कराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है़ उधर शिक्षक मेराज का कहना है कि चुनावी रंजिश और विद्यालय को बदनाम करने की नियत से उनके उपर इस तरह का आरोप लगाया गया है जो सरासर बेबुनियाद और निराधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










