सरकारी तालाब के अतिक्रमण पर प्रशासन ने लगायी रोक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिकटा : अंचल क्षेत्र के बलथर में सरकारी तालाब को अतिक्रमण करने के विरोध में ग्रामीणों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने तत्काल हस्तक्षेप कर रोक लगा दी और कहा है कि इसकी जांच कराते हुए झोपड़ी निर्माण को रोक दिया गया है. सरकारी भूमि का अतिक्रमण किसी भी […]
विज्ञापन
सिकटा : अंचल क्षेत्र के बलथर में सरकारी तालाब को अतिक्रमण करने के विरोध में ग्रामीणों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने तत्काल हस्तक्षेप कर रोक लगा दी और कहा है कि इसकी जांच कराते हुए झोपड़ी निर्माण को रोक दिया गया है.
सरकारी भूमि का अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
शीघ्र ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस निर्गत करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की जायेगी. जानकारी के अनुसार इस सरकारी तालाब को अतिक्रमण करने के लिए कतिपय लोगों की ओर से मिट्टी भराई और झोपड़ी निर्माण चल रही थी. इससे आहत सैकड़ों लोगों ने सीओ को आवेदन देकर त्वरित हस्तक्षेप करते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की.
आवेदन देने वाले ग्रामीणों में ललन राउत, बृजेश साह, सुजीत कुमार, मदन साह, अहमद राजा, फूलमती देवी, सनकेसी देवी, लालसा देवी समेत अन्य मुख्य रहे. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही फजलू रहमान मियां, रामायण दास, बनारसी महतो, यादोलाल साह, समेत 14 लोग इसमें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










