नियमित चलीं कक्षाएं बढ़ी छात्रों की उपस्थिति

चक्रधरपुर : ल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ रंजीत कुमार सिंह व सीसीडीसी डॉ जेपी मिश्रा के निरीक्षण और हिदायत का सकारात्मक असर गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में देखने को मिला. गुरुवार को कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर, वोकेशनल समेत सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हुईं. सभी प्रोफेसर अपनी-अपनी कक्षाएं लेते नजर आये. […]
चक्रधरपुर : ल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ रंजीत कुमार सिंह व सीसीडीसी डॉ जेपी मिश्रा के निरीक्षण और हिदायत का सकारात्मक असर गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में देखने को मिला. गुरुवार को कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर, वोकेशनल समेत सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हुईं. सभी प्रोफेसर अपनी-अपनी कक्षाएं लेते नजर आये. विद्यार्थियों की उपस्थिति भी औसत दिनों से अधिक रही.
वहीं विद्यार्थियों को भी हर दिन कॉलेज आने की हिदायत दी गयी. कहा गया कि क्लास नहीं करने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके अभिभावकों को सूचित किया जायेगा. डॉ अरुण कुमार, डॉ श्रीनिवास कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ पी सिओल, प्रो आरबी मोहंती, प्रो आदित्य कुमार, प्रो संजय बारिक समेत अन्य प्रोफेसरों ने कक्षाएं ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




