छात्राओं ने बिखेरी इजिप्ट नृत्य कला की छटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

टाटानगर केवी में दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शुरू पहले दिन डिजीटल इंडिया के महत्व पर बनी चित्रकला की लगी प्रदर्शनी राउरकेला संकुल के आठ केंद्रीय विद्यालयों के बच्चे हुए शामिल करनडीह /नरवा : टानगर केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शुरू हुई. इसका उदघाटन विद्यालय की प्राचार्या सोमा घोष ने […]
विज्ञापन
टाटानगर केवी में दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शुरू
पहले दिन डिजीटल इंडिया के महत्व पर बनी चित्रकला की लगी प्रदर्शनी
राउरकेला संकुल के आठ केंद्रीय विद्यालयों के बच्चे हुए शामिल
करनडीह /नरवा : टानगर केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शुरू हुई. इसका उदघाटन विद्यालय की प्राचार्या सोमा घोष ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इसका आयोजन केंद्रीय विद्यालय संगठन के रांची संभाग की ओर से किया गया. प्रदर्शनी में राउरकेला संकुल के आठ केंद्रीय विद्यालयों (राउरकेला, सुंदरगढ़, बंडामुंडा, कुतरा, सिमडेगा, झारसुगड़ा, चक्रधरपुर व मेघाहातुबुरु) के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
पहले दिन डिजिटल इंडिया के महत्व पर उकेरी गयी ड्राइंग की प्रदर्शनी लगायी गयी. वहीं छात्राओं ने केंद्रशासित प्रदेश दमन-दियु के संगीत और इजिप्ट (मिस्र) की नृत्य कला की प्रतिभा दिखायी. प्राचार्या सोमा घोष ने कहा कि क्रेंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं की समग्र विकास के लिए कार्यक्रम करता है.
कार्यक्रम में शिक्षक परमानंद झा, मनोज कुमार, आरके पांडेय, सांत्वना कवि और सुनीता झा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




