टूटा तार अंधेरे में रहे दर्जनों गांवों के लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हादसा . हाइटेंशन तार गिरने से एक झुलसा साठी : थाना के बगल से होकर भभटा जाने वाली रूट में बिजली हाइटेंशन तार बुधवार की शाम टूट जाने से दर्जनों गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गयी है. इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया. साठी थाना से आगे नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग […]
विज्ञापन
हादसा . हाइटेंशन तार गिरने से एक झुलसा
साठी : थाना के बगल से होकर भभटा जाने वाली रूट में बिजली हाइटेंशन तार बुधवार की शाम टूट जाने से दर्जनों गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गयी है. इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया.
साठी थाना से आगे नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग में धांगड़टोली के पास बिजली का हाइटेंशन तार गुजरा हुअा है . बुधवार की शाम नरकटियागंज से पटना जाने वाली बस जय माता दी नाम की , जा रही थी. बस की छत पर लदे सामान में फंस जाने के कारण बिजली का हाइटेंशन तार टूट गया . तार बस के साथ फंस कर कुछ दूर तक चला गया .
जैसे ही तार बस से छूटा तभी घर से अपने दुकान पर बाइक से आ रहे बृजेश भगत करंट की चपेट में आ गए. इससे उनका शरीर झुलस गया. घायल बृजेश भगत ने बताया कि बस की रफतार इतनी तेज थी कि तार फंस जाने के बाद भी वह लापरवाही से चलाता कुछ दूर चला गया. जैसे ही बस से तार छूटा, आकर मेरे शरीर पर लगा . यहां बता दें कि दो वर्ष पूर्व इस घटना स्थल पर मुख्य सड़क के बगल में एक बिजली का पोल था जिसे ट्रक ने ठोकर मार कर गिरा दिया था . पोल टूट जाने के बाद ट्रक पर अर्थदंड विभाग ने लगाया था. उस समय बिजली विभाग नरकटियागंज के जेई खतीब अहमद हुआ करते थे .
उसके बाद से आज तक वहां दूसरा पोल नहीं लगाया गया . दूरी अधिक होने के कारण माह में दो- तीन बार हाइटेंशन तार टूट ही जाता है . इस संदर्भ में जेई अंकुल श्रीवास्तव ने बताया कि बस से तार टूटने की घटना सही है. उस समय बिजली ट्रिप कर दी गई थी . जहां तक घायल होने की बात है तो वह करंट से नहीं बल्कि तार के चपेट में आकर गिरने से हुआ है. तार को जोड़कर जल्द ही बिजली सुचारू कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










