भैरोगंज फीडर से जुटा चौतरवा सबस्टेशन

Published at :03 Aug 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
भैरोगंज फीडर से जुटा चौतरवा सबस्टेशन

सेमरा : विद्युत सब स्टेशन चौतरवा को कनीय अभियंता दीपक कुमार की देखरेख में मंगलवार को भैरोगंज फीडर से जोड़ दिया गया. जिससे उपभोक्ताओं मे हर्ष व्याप्त है. कनीय अभियंता ने बताया कि अब इस नये रूट से भैरोगंज बजार, नड्डा, खेखरिया टोला, कपरधिक्का, भैरोगंज गांव, सिकटी, तोनवा, भोलापुर, खरहट, लक्ष्मीपुर, गोपालनगर आदि गांवों को […]

विज्ञापन

सेमरा : विद्युत सब स्टेशन चौतरवा को कनीय अभियंता दीपक कुमार की देखरेख में मंगलवार को भैरोगंज फीडर से जोड़ दिया गया. जिससे उपभोक्ताओं मे हर्ष व्याप्त है. कनीय अभियंता ने बताया कि अब इस नये रूट से भैरोगंज बजार, नड्डा, खेखरिया टोला, कपरधिक्का, भैरोगंज गांव, सिकटी, तोनवा, भोलापुर, खरहट, लक्ष्मीपुर, गोपालनगर आदि गांवों को बिजली आपूर्ति मिलने लगी है. जो पहले रामनगर फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती थी. नया रूट चालू होने से रामनगर फीडर का लोड घट जायेगा. उक्त गांवों को अब सुचारू रूप से बिजली मिलेगी.

लंबा रूट होने के चलते रामनगर फीडर से सप्लाई होने वाले भोलापुर, खरहट, गोपालनगर, लक्ष्मीपुर, सिकटी, कपरधिक्का, भैरोगंज गांव आदि गांव की बिजली बार -बार बाधित होती थी. जेई दीपक कुमार ने बताया कि नए रूट को चालू किया गया.इन गांवों को चौतरवा सब स्टेशन से जोड़ने के लिए विजय एलेक्ट्रीकल द्वारा वर्ष 2014 से पोल व तार लगाने का काम चल रहा था. अब बिजली की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी. मौके पर कंपनी के सुपरवाइजर डीपी श्रीवास्तव, विद्युत कर्मी दिनेश गुप्ता, तूफानी सहनी, विद्यासागर साह, राजू साह, साबिर मियां, एयरटेल के गार्ड संजय राव आदि मौजूद थे.

20 से 22 घंटे तक निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली
15 सितंबर तक अरेराज में बन रहे सुपर ग्रिड का निर्माण हो जायेगा पूरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन