दबंगों ने विधवा से मांगी 50 हजार रंगदारी, धमकाया

Published at :03 Aug 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने विधवा से मांगी 50 हजार रंगदारी, धमकाया

बेतिया : विधवा के घर को हथियार के बल पर कब्जा करने का दबंगों ने प्रयास किया. घर पर कब्जे के मंसूबे में सफल नहीं होने पर दबंगों ने विधवा से 50 हजार की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. घटना शहर के शहीद चौक की बतायी गयी […]

विज्ञापन

बेतिया : विधवा के घर को हथियार के बल पर कब्जा करने का दबंगों ने प्रयास किया. घर पर कब्जे के मंसूबे में सफल नहीं होने पर दबंगों ने विधवा से 50 हजार की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. घटना शहर के शहीद चौक की बतायी गयी है.

गांधीनगर बसवरिया के मंजू कुमारी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बसवरिया के फैसल अहमद, नौतन थाना के चुनारपट्टी के प्रकाश रौशन कुमार को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में मंजू ने बताया है कि उसका घर शहीद चौक पर है. जिसे उसके पति स्व़ राजनारायण पांडेय ने 10 सितंबर 2014 को बक्शीश किये थे. उसके बाद उनकी मृत्यु हो गयी. इसी बीच मंजू ने आरोपितों ने जमीन सहित घर बेचने की बात कही. इसको लेकर आरोपितों के साथ पीड़िता का एकरारनामा भी बना.
उसके आधार पर आरोपियों ने एक लाख रुपया बतौर एडवांस के तौर पर दिया व शेष राशि जून 2015 में रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई. उसके बाद दबंग आरोपी मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे. जब मंजू आरोपी फैसल, प्रकाश रौशन को एडवांस लौटाने की बात कही, तो आरोपित उससे एक लाख की जगह दो लाख रुपये मांगने लगे. इसी बीच आरोपित विधवा के घर हरवे-हथियार से लैश होकर पहुंचे. उनके साथ पांच-छह अज्ञात नकाबपोश भी हथियार के साथ आये थे. जो विधवा का घर कब्जा करने का प्रयास करने लगे. जब वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए,तो विधवा से 50 हजार रंगदारी मांग करते हुए धमकी भी दी.
नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन