छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : महिला के साथ गांव के एक आदमी ने छेड़खानी करने का प्रयास किया. जब महिला ने विरोध किया,तो उसने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना मझौलिया थाने के भोघाड़ी का बताया जा रहा है. घायल महिला तारा खातून ने […]

विज्ञापन

बेतिया : महिला के साथ गांव के एक आदमी ने छेड़खानी करने का प्रयास किया. जब महिला ने विरोध किया,तो उसने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना मझौलिया थाने के भोघाड़ी का बताया जा रहा है. घायल महिला तारा खातून ने एमजेके अस्पताल में पुलिस को दिये बयान में बतायी है कि वह अपने खेत में लगी फसल देखने सरेह में गयी थी. देखा कि गांव के ही सौकी यादव पीड़िता के खेत में लगे फसल को गाय-भैंस से चरा रहा है. महिला ने आरोपित को फसल चराने से रोका,तो आरोपित ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा. जब महिला इसका विरोध की,तो आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन