तीन बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

नरकटियागंज : रेल पुलिस ने रविवार की अहले सुबह स्थानीय स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन बोतल विदेशी भी पुलिस ने बरामद किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष केदार प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर से नरकटियागंज आने वाली 55206 सवारी गाड़ी रात्रि के तीन […]
नरकटियागंज : रेल पुलिस ने रविवार की अहले सुबह स्थानीय स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन बोतल विदेशी भी पुलिस ने बरामद किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष केदार प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर से नरकटियागंज आने वाली 55206 सवारी गाड़ी रात्रि के तीन बजे नरकटियागंज स्टेशन पर खड़ी थी.उसी दौरान ट्रेन मे जांच अभियान चलाया जा रहा था.
इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 पर शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के नरैनापुर निवासी गंगा प्रसाद का पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुयी है. उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि तीनों शराब की बोतल वह गोरखपुर से लेकर आ रहा था.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




