ट्रेन से कटकर मगरमच्छ मरा

Published at :01 Aug 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मगरमच्छ मरा

हरनाटांड (पचं) : वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक मगरमच्छ मर गया. मदनपुर वन क्षेत्र के जंगल के रोहुआ नाला से निकल कर मगरमच्छ रेल लाइन की पटरी पार कर रहा था. उसी समय गोरखपुर से डाउन सवारी गाड़ी वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन आ […]

विज्ञापन

हरनाटांड (पचं) : वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक मगरमच्छ मर गया. मदनपुर वन क्षेत्र के जंगल के रोहुआ नाला से निकल कर मगरमच्छ रेल लाइन की पटरी पार कर रहा था. उसी समय गोरखपुर से डाउन सवारी गाड़ी वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन आ रही थी. ट्रेन की चपेट में आने से मगरमच्छ के दो टुकड़े हो गये. इसकी सूचना रेल कर्मचारियों ने रेलवे के अधिकारियों तथा वन विभाग को दी.

वन विभाग के अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मगरमच्छ के शव को बरामद कर लिया गया है. वो चार फुट लंबा है. मामले में रेलवे पर भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गयी है और जांच की जा रही है. मगरमच्छ को वन क्षेत्र में दफनाया गया है. गंडक में पानी बढ़ने की वजह से वन्य प्राणी सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं, जिससे उन पर खतरा बढ़ गया है.

छह हिरण बह कर आये. गंडक में बाढ़ की वजह से वन्य क्षेत्र में पानी भर गया, जिससे पिछले तीन दिन में छह हिरण वाल्मिकीनगर जंगल से बह कर चंपारण व मुजफ्फरपुर इलाके में
ट्रेन से कटकर
सामाजिक सरोकार और…
आ गये. इनमें से पांच को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक हिरण मर गया, जिसको लेकर साहेबगंज में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी की गयी है.
रेलवे पर दर्ज हुआ मामला
चार फुट थी मगरमच्छ की लंबाई
वन क्षेत्र में दफनाया गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन