कम हो रहा गंडक का जलस्तर, बाढ़ में फंसे लोगों को राहत की उम्मीद

Published at :29 Jul 2016 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
कम हो रहा गंडक का जलस्तर, बाढ़ में फंसे लोगों को राहत की उम्मीद

बगहा : गंडक का जलस्तर कम हो रहा है. अब वह खतरे के निशान 3 लाख 62 हजार से घटकर 2 लाख 40 हजार पर पहुंच गया है. शुक्रवार की सुबह गंडक का जलस्तर घटकर 1 लाख 40 हजार तक पहुंच गया था. लेकिन दोपहर के बाद गंडक के जलस्तर में एक बार फिर से […]

विज्ञापन

बगहा : गंडक का जलस्तर कम हो रहा है. अब वह खतरे के निशान 3 लाख 62 हजार से घटकर 2 लाख 40 हजार पर पहुंच गया है. शुक्रवार की सुबह गंडक का जलस्तर घटकर 1 लाख 40 हजार तक पहुंच गया था. लेकिन दोपहर के बाद गंडक के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गयी. शाम 4 बजे गंडक का जलस्तर 2 लाख 40 हजार पर पहुंच गया. जल स्तर के खतरा के निशान से निचे होने के कारण दियारा में फंसे बाढ़ पिड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है.

आ रही सूचना के अनुसार गंडक पार के मधुबनी,भितहां,ठकराहां तथा पिपरासी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने लगा है. लेकिन नदी के जलस्तर कम होने के साथ हीं जगह जगह नदी कटाव कर रही है. सैकड़ों एकड़ गन्ना एवं केले की फसल कटाव के कारण बर्बाद हो गयी है. हालांकि दियारा के ठकराहां प्रखंड के श्रीनगर,हरपुर,मोतीपुर तथा भितहां प्रखंड के परसौना,मछहां,भूइधरवा,सेमरबारी तथा मानुपर पंचायत, पिपरासी प्रखंड के श्रीपतनगर, बलुआ, धुमनगर पंचायत और मधुबनी प्रखंड के सिसई एवं चिउरही पंचायत के सैकड़ों गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है. जिसे निकलने में कम से कम 36 घंटे का समय लगेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन