सीएस ऑफिस व जीआरपी बैरक में जलजमाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित डीपीएम कार्यालय में संचालित सिविल सर्जन कार्यालय में जलजमाव होने से कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है़ विगत एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण डीपीएम कार्यालय परिसर में जलजमाव होने से तालाब में तब्दील हो गया है़ इसके कारण सीएस कार्यालय के कर्मी व जिला […]
विज्ञापन
बेतिया : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित डीपीएम कार्यालय में संचालित सिविल सर्जन कार्यालय में जलजमाव होने से कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है़ विगत एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण डीपीएम कार्यालय परिसर में जलजमाव होने से तालाब में तब्दील हो गया है़
इसके कारण सीएस कार्यालय के कर्मी व जिला स्वास्थ्य समिति में कार्यरत कर्मचारियों को आने-जाने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा है़ ऐसी स्थिति में कर्मी मन ही मन सोचते हैं कि कार्यालय जाये कि नहीं . उनका कहना है कि कार्यालय परिसर से पानी का निकासी नहीं होने के चलते जल-जमाव की स्थिति उत्पन हुई है़ सिविल सर्जन डाॅ अनिल सिन्हा ने बताया कि बारिश के पानी निकासी होने के बाद कार्यालय परिसर को मिट्टी से भरा जायेगा़ ताकि आने वाले समय में दुबारा जलजमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो़
जीआरपी बैरक में घुसा बरसात का पानी : नरकटियागंज. बुधवार की शाम से हो रही लगातार बारिश से रेल परिक्षेत्र स्थित जीआरपी बैरक में बारिश का पानी घुस गया है. पानी के बैरक में प्रवेश करने के कारण उसमें रहने वाले जवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सिपाही विजय कुमार, अजय कुमार, धनंजय कुमार, रंजीत कुमार, हवलदार राम बिलास पासवान, एतबारी राम आदि ने बताया कि बुधवार की शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण बैरक की छत में जगह- जगह से रिसाव हो रहा है. वहीं बारिश का गंदा पानी जीआरपी बैरक परिसर ,बरामदा समेत कमरों के अन्दर पहुंच गया है.कमरे में पानी लगने के कारण उसमें रहने वाले जवान अपने सामानों को चौकी पर रखकर रह रहे हैं.
जवानों ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या भोजन बनाने में हो रही है.एक तो कमरे में पानी दूसरे उपर से छत से पानी टपक रहा है .विदित हो कि रेल परिक्षेत्र स्थित जीआरपी बैरक को रेल प्रशासन ने बहुत पहले ही परित्यक्त घोषित कर दिया है. जवानों को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया गया है. लेकिन पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण लगभग ढाई दर्जन जवान अभी भी जान जोखिम में डालकर उस परित्यक्त बैरक में रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




