हरियाणा कमाने गया युवक नहीं लौटा घर

Published at :29 Jul 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा कमाने गया युवक नहीं लौटा घर

बेतिया : हरियाणा के सोनीपत कमाने गया योगापट्टी थाना के पीपरपाती के कैलाश हाजरा का पुत्र विकास कुमार घर नहीं लौट सका है. न ही युवक का परिजनों से संपर्क ही हो पा रहा है. परिजन विकास की हत्या या अन्य जगह बेचने की आशंका जता रहे हैं. इस बारे में युवक के पिता कैलाश […]

विज्ञापन

बेतिया : हरियाणा के सोनीपत कमाने गया योगापट्टी थाना के पीपरपाती के कैलाश हाजरा का पुत्र विकास कुमार घर नहीं लौट सका है. न ही युवक का परिजनों से संपर्क ही हो पा रहा है. परिजन विकास की हत्या या अन्य जगह बेचने की आशंका जता रहे हैं. इस बारे में युवक के पिता कैलाश हजारा ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार को आवेदन देकर पुत्र की वापसी की गुहार लगाया है. एसपी को दिये आवेदन में युवक के पिता ने बताया है कि लौरिया थाना के सिसवा-बसंतपुर के रहने वाले ठेकेदार बदरूद्दीन मियां के साथ विकास कमाने अप्रैल माह में हरियाणा के सोनीपत गया.

वहां करीब दो माह काम करने किया. इसी बीच युवक के पिता ने ठेकेदार से संपर्क किया, तो ठेकेदार ने बताया कि उसके सहयोगी योगापट्टी थाने के पीपरपाती के विश्वानाथ पासवान के पुत्र विजय पासवान के साथ विकास को भेजेगा. विकास घर आने के लिए ठेकेदार के सहयोगी विजय के साथ 13 जून को सोनीपत से चला. विजय तो पहुंच गया, लेकिन विकास नहीं पहुंचा. जब युवक के पिता ने विजय से अपने पुत्र के संबंध में पूछा,तो वह कोई ठोस जबाब नहीं दिया.

विकास के पिता ने आशंका जाहिर किया है कि उसके पुत्र का ठेकेदार व उसके सहयोगी ने हत्या कर दी है या उसे कहीं बेच दिया है. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन