निगरानी के हत्थे चढ़े जमादार ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :28 Jul 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
निगरानी के हत्थे चढ़े जमादार ने दर्ज करायी प्राथमिकी

बेतिया : कालीबाग ओपी में पदास्थापित निगरानी के हत्थे चढ़े जमादार उमेश प्रसाद ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उत्तरवारी पोखरा के संजय मिश्र, संजय ठाकुर, संजीव मिश्र, प्रिंस कुमार को आरोपी बनाया है. प्राथमिकी में जमादार ने बताया है कि वे नगर थाना कांड संख्या 824/015 व 825/015 को […]

विज्ञापन

बेतिया : कालीबाग ओपी में पदास्थापित निगरानी के हत्थे चढ़े जमादार उमेश प्रसाद ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उत्तरवारी पोखरा के संजय मिश्र, संजय ठाकुर, संजीव मिश्र, प्रिंस कुमार को आरोपी बनाया है. प्राथमिकी में जमादार ने बताया है कि वे नगर थाना कांड संख्या 824/015 व 825/015 को जांच कर रहा था.

इसी केस में आरोपी नामजद हैं. जमादार ने आरोपियों से बंदूक का लाइसेंस जमा करने का निर्देश दिया. इससे खफा होकर आरोपी 5 अप्रैल को कालीबाग ओपी पहुंचे व जाति सूचक गाली देने लगे. इसी बीच आरोपियों ने 12 अप्रैल को एक लिफाफा दिया व कहा कि बंदूक का लाइसेंस है. पीडि़त जमादार ने जब लिफाफा खोला,तो देखा कि उसमें 500-500 का नोट है. तभी निगरानी ने घूस लेने का आरोप लगाते हुए जमादार को पैसे के साथ गिरफ्तार कर ली. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
घटना -दो
दर्ज प्राथमिकी में लगाया बंदूक के लाइसेंस के नाम पर पैसा रखकर पकड़वाने व जाति सूचक गाली देने का आरोप
आधा मजदूरी का पैसा सफाई कर्मी के खाते में, तो आधा उसके बेटे के खाते में होता था भुगतान
एसबीआई टोला मलाही शाखा के पूर्व सफाई कर्मी सह शिकायतकर्त्ता लल्लू ने जांच अधिकारी अशोक कुमार तिवारी के सामने कई सनसनीखेज खुलासा किया. उसने बताया कि सफाई कर्मी का काम वह खुद करता था. लेकिन शाखा प्रबंधक रामएकबाल प्रसाद मजदूरी भुगतान करने के लिए लालबहादूर महतो उर्फ लल्लू व उसके बेटे के नाम खाता खोल दिये.
आधा मजदूरी का पैसा लल्लू के खाते में,तो आधा पैसा लल्लू के नाबालिग बेटा रामबाबू के खाते में भुगतान किया जाता था. इतना हीं लालबहादूर महतो उर्फ लल्लू के पुत्र का एटीएम कार्ड आरोपी शाखा प्रबंधक ने अपने पास रख लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन