चार दर्जन गांवों को किया गया अलर्ट

Published at :28 Jul 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
चार दर्जन गांवों  को किया गया अलर्ट

अरेराज में बाढ़ के कारण नाव से सुरक्षित स्थान को जाते बाढ़ प्रभावित लोग. अरेराज : अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में मंगलवार की देर शाम गंडक नदी में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर पदाधिकारियों की आपात बैठक एसडीओ व डीएसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. एसडीओ विजय कुमार पाण्डेय द्वारा संग्रामपुर व अरेराज सीओ […]

विज्ञापन

अरेराज में बाढ़ के कारण नाव से सुरक्षित स्थान को जाते बाढ़ प्रभावित लोग.

अरेराज : अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में मंगलवार की देर शाम गंडक नदी में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर पदाधिकारियों की आपात बैठक एसडीओ व डीएसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. एसडीओ विजय कुमार पाण्डेय द्वारा संग्रामपुर व अरेराज सीओ से गंडक नदी में बढ़ रहे जल स्तर से प्रभावित होने वाले गावों की सूची मांगी गई.जिसमे प्रभावित होने वाले गांवों व आबादी पर भी चर्चा किया गया. वही अरेराज व संग्रामपुर प्रखंड के प्रभावित होने वाले गावो में माइकिंग कर लोगों को समय से पूर्व सुरक्षित चिह्नित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश बीडीओ व सीओ को दिया गया. वही समान पहुंचाने के लिए ट्रेक्टर व नाव लगाने का भी निर्देश दिया गया.
साथ ही चिह्नित शरणस्थली पर चापाकल की मरमत करने, नया चापाकल लगाने व चलंत शौचालय लगाने का निर्देश पीएचइडी विभाग को दिया गया.
किन गांवों को किया गया अलर्ट:
अनुमंडल के अरेराज प्रखंड के चिटया चिंतामनपुर, चटिया बडहरवा, नगदाहा ,पिपरा,सरेया,मिश्रिवलया व नवादा पंचायत के 24 गांव प्रभावित होंगे. जिसमे लगभग तीन हजार परिवार प्रभावित होंगे. वही संग्रामपुर के डुमरिया,दक्षिणी बरियरिया,पूर्बी संग्रामपुर,पश्चिमी संग्रामपुर,दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के 12 गांव प्रभावित होंगे, जिसमें लगभग एक हजार परिवार प्रभावित होंगे.
कहां-कहां है सुरक्षित शरणस्थली
अरेराज प्रखंड के चिंताम्नपुर मठ,हाई स्कूल मलाही,मध्य विद्यालय गिरिटोला नाग्दाहा,मध्य बिद्यालय पिपरा,मध्य विद्यालय टिकुलिया,मध्य विद्यालय मिश्रिवलया,प्राथमिक विद्यालय मननपुर,चौबे टोला,नौरंगिया बजार को चिह्नित किया गया है.
वही संग्रामपुर में प्राथमिक विद्यालय इजरा,हाईस्कूल संग्रामपुर,डाकबंगला मंगलापुर,मध्य विद्यालय भवानीपुर मातवाराम,मध्य विद्यालय सरेया दुर्गा मंदिर के पास को सुरक्षित शरणस्थली बनायी गयी है.
शरणस्थली पर रहेगी पूरी व्यवस्था :एसडीओ :विजय कुमार पाण्डेय व डीएसपी नुरुल हक ने दोनों प्रखंड के बीडीओ,सीओ ,थानाअध्यक्ष,व मनरेगा पदाधिकारी को शरणस्थली पर संबंधित स्कूल के प्रधानाध्याप्क,राजस्व कर्मचारी, रोजगार सेवक,आंगनबड़ी सेविका सहायिका व मेडिकल टीम को 24 घंटे रखने का निर्देश दिया गया.
वही प्रभावित क्षेत्र के डीलर को राशन किरोसिन लेकर शरणस्थली पर वितरण कराने का निर्देश एमओ को दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन