आधा दर्जन मवेशी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published at :25 Jul 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
आधा दर्जन मवेशी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नौतन : पीकअप पर मवेशी लाद गोपालगंज की ओर जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह पीकअप के साथ अधा दर्जन मवेशी को जब्त किया है़ इस धंधे में संलिप्त दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

नौतन : पीकअप पर मवेशी लाद गोपालगंज की ओर जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह पीकअप के साथ अधा दर्जन मवेशी को जब्त किया है़ इस धंधे में संलिप्त दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर पीकअप नंबर आर55ए5710 पर छह मवेशी लेकर गोपालगंज जा रहे थे़ मंगलपुर चंपारण तटबंध के पास मवेशी ले वाहन जब्त किया गया़ इस कारोबारी में संलिप्त तस्कर म़ अमजद आलम और कलामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है़ थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कई जगह पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन