किराना व्यवसायी से मारपीट, गल्ले से 29 हजार लूटे

बेतिया : किराना व्यवसायी को दो लोगों ने मारपीट कर दुकान में घुस कर गल्ले से 29 हजार 500 रुपये लूट कर फरार हो गये. दुकानदार अजीत कुमार ने मनुआपुल थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कालीबाग के लालचंद प्रसाद व राजा कुमार को आरोपी बनाया गया है. […]
बेतिया : किराना व्यवसायी को दो लोगों ने मारपीट कर दुकान में घुस कर गल्ले से 29 हजार 500 रुपये लूट कर फरार हो गये. दुकानदार अजीत कुमार ने मनुआपुल थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कालीबाग के लालचंद प्रसाद व राजा कुमार को आरोपी बनाया गया है.
प्राथमिकी में दुकानदार अजीत ने बताया है कि वह अपने दुकान पर था. इसी बीच दोनों आरोपी खाली टीन व बोरा खरीदने आये. दुकानदार ने आरोपि यों से खाली बोरा व टीन बेचने की बात कही,तो आरोपी आग-बबूला हो गये. गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इसी बीच अभिषेक दुकान के अंदर घुस कर गल्ले से 29 हजार 500 रुपये निकाल लिया. उसके बाद आरोपी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




