पांच दिन बाद थी संजीव की सगाई, टूटे अरमान

बैरिया : टॉफी बिक्रेता संजीव कुमार की महज पांच दिन बाद शनिवार को सगाई होने वाली थी. पूरा परिवार सगाई के तैयारी में जुटा था. घर में खुशियों का माहौल था. रिश्तेदार भी आ गये थे. मंगल गीत गाये जा रहे थे. लेकिन इससे पहले हीं संजीव की हत्या ने परिवार के अरमान तोड़ दिये. […]
बैरिया : टॉफी बिक्रेता संजीव कुमार की महज पांच दिन बाद शनिवार को सगाई होने वाली थी. पूरा परिवार सगाई के तैयारी में जुटा था. घर में खुशियों का माहौल था. रिश्तेदार भी आ गये थे. मंगल गीत गाये जा रहे थे. लेकिन इससे पहले हीं संजीव की हत्या ने परिवार के अरमान तोड़ दिये. खुशियां मातम में बदल गयीं. मंगल गीत की जगह चित्कार मच गया.
बेटे के मौत पर अस्पताल में विलख रहे पिता मदन प्रसाद ने बताया कि संजीव की शादी पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना के नोनिया पकडिया निवासी अशोक प्रसाद की पुत्री पिंकी से शादी तय हुई थी. पूजाई के लिए 25 जुलाई की तिथि मकर्रर हुई थी. लेकिन लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने संजीव का गला घोंट कर हत्या कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




