चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता बेतिया : लिस ने चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बाइक लिफ्टर मझौलिया थाना के अहवर शेख का मनोज सहनी बताया गया है. उसके पास से पुलिस ने हीरो एचएफ डीलक्स बाइक संख्या बीआर-22 आर-1579 को जब्त किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र […]
विज्ञापन
बाइक जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता
बेतिया : लिस ने चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बाइक लिफ्टर मझौलिया थाना के अहवर शेख का मनोज सहनी बताया गया है. उसके पास से पुलिस ने हीरो एचएफ डीलक्स बाइक संख्या बीआर-22 आर-1579 को जब्त किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चोरी की बाइक से एक लिफ्टर जा रहा है. सूचना के आधार पर हरिवाटिका चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.
वाहन जांच के क्रम में मनोज सहनी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. शुरू में मनोज पुलिस को बाइक के कागजात के नाम पर बरगलाता रहा है. बाद में पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया व बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लिफ्टर को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










