मोबाइल मरम्मत कराने गये युवक की बाइक चोरी

Published at :20 Jul 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल मरम्मत कराने गये युवक की बाइक चोरी

बेतिया/नरकटियागंज : नगर के पुरानी बाजार स्थित अस्पताल चौक के पास से चोरों ने एक बाइक चुरा ली. पुरैनिया गांव निवासी रामबाबू राम ने शिकारपुर थाना में इस बारे में प्राथमिकी करायी है. इसमें बताया गया है कि वह 16 जुलाई को अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक जिसका नम्बर बीआर 22 डी 0199 को अस्पताल […]

विज्ञापन

बेतिया/नरकटियागंज : नगर के पुरानी बाजार स्थित अस्पताल चौक के पास से चोरों ने एक बाइक चुरा ली. पुरैनिया गांव निवासी रामबाबू राम ने शिकारपुर थाना में इस बारे में प्राथमिकी करायी है. इसमें बताया गया है कि वह 16 जुलाई को अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक जिसका नम्बर बीआर 22 डी 0199 को अस्पताल चौक स्थित एक दवा दुकान के सामने खड़ाकर पास ही मोबाइल बनवाने के लिए गया था. वह वापस लौटकर आया तो देखा कि उसकी बाइक नहीं थी. खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली है. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महिला समेत तीन घायल
बेतिया. लौरिया थाना के पड़री सिकटा गांव में मंगलवार को पानी के विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ घायलों का इलाज सदर अस्पताल एमजेके में चल रहा है़ वहीं, घायलों की पहचान पड़री सिकटा गांव निवासी राज कुमार, हरी नारायण महतो, उषा देवी के रूप में हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन