5.50 लाख का जेवर चोरी 10 घंटे में किया बरामद

Published at :16 Jul 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
5.50 लाख का जेवर चोरी 10 घंटे में किया बरामद

दुकान का शटर तोड़कर की गयी थी चोरी, पुिलस ने ितजोरी समेत आभूषण बरामद िकये बेतिया : शहर के पावर हाउस चौक के समीप अवस्थित आभूषण दुकान का शटर तोड़कर 5.50 लाख कीमत के आभूषण का चोरों ने उड़ा लिया है. इस दौरान चोर दुकान के शो-केस में रखे गहने व तिजोरी को भी अपने […]

विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर की गयी थी चोरी, पुिलस ने ितजोरी समेत आभूषण बरामद िकये

बेतिया : शहर के पावर हाउस चौक के समीप अवस्थित आभूषण दुकान का शटर तोड़कर 5.50 लाख कीमत के आभूषण का चोरों ने उड़ा लिया है. इस दौरान चोर दुकान के शो-केस में रखे गहने व तिजोरी को भी अपने साथ चुरा कर लेते गये. पुलिस ने 10घंटे के अंदर छापेमारी कर नौरंगाबाग में जमीन के नीचे छुपा कर रखे गये आभूषण से भरे तिजोरी को बरामद कर ली है.
एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि पावर हाउस चौक स्थित राजनंदनी ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चोरी के दौरान अपराधियों ने दुकान से आभूषण से भरे तिजोरी की भी चुरा ले गये थे. चोरी की घटना को लेकर दुकान के मालिक मुफस्सिल थाना के पिपरा पकड़ी के परमेश्वर प्रसाद ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दुकानदार ने बताया है कि 14 जुलाई की रात दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है. सूचना पर जब परमेश्वर प्रसाद दुकान पर पहुंचा व अंदर जा कर देखा,तो करीब साढ़े चार क्विन्टल वजन का तिजोरी गायब है. दुकान में चोरी की घटना की सूचना परमेश्वर ने नगर थानाध्यक्ष को दी. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार सूचना मिलते हीं घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी.
तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नौरंगाबाग में जमीन के नीचे तिजोरी रखा गया है. सूचना के आधार पर एएसपी अभियान राजेश कुमार व नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने छापेमारी कर जमीन के नीचे से आभूषण से भरे तिजोरी को बरामद कर लिया. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि आभूषण दुकान में चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द हीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
तिजोरी उड़ाने को ले चर्चाओं का बाजार गरम : राजनंदनी ज्वेलर्स से चोरी गयी तिजोरी के मामले में चर्चाओं का बाजार गरम है. कारण की तिजोरी के वजन को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने में आधा दर्जन ज्यादा अपराधी शामिल होंगे. तिजोरी को दुकान से ले जाने के दौरान ढ़ेला व किसी गाड़ी का प्रयोग जरूर किया गया होगा.इस घटना को अंजाम देने में चोरों को कई घंटे लगे होंगे.
पावर हाउस चौक के राजनंदनी ज्वेलर्स में हुई घटना
मोबाइल दुकान का शटर तोड़ने का किया गया प्रयास
राजनंदनी ज्वेलर्स से करीब आधा किलोमीटर की दूरी तीनलाटेन चौक से पावर हाउस जाने वाली सड़क में अवस्थित मोबाइल दुकान मोबाइल गलेंटर का शटर तोड़ने का प्रयास भी चोरों ने किया है, लेकिन इसमें वे कामयाब नहीं हो सके. जिससे वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. हालांकि मोबाइल दुकान के मालिक की माने,तो शटर नहीं टूटने के कारण चोर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके.
नौरंगाबाग में जमीन के नीचे छुपाकर रखी गयी थी आभूषण से भरी तिजोरी
एएसपी व नगर थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर जमीन के नीचे छुपायी गयी तिजोरी को िकया बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन